Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

दक्षिण कोरिया में आग से 16 लोगों की हुई मौत, आग बुझाने में लगे 9,000 अग्निशामक

जल गई 43,000 एकड़ से अधिक भूमि 

19 लोग हुए घायल 

1,300 साल पुराना बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से हुआ नष्ट

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के चलते लगी आग से अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आग से 19 लोग घायल हुए हैं। अंडोंग शहर और अन्य दक्षिण-पूर्वी कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को लोगों को अपने घर छोड़ने का आदेश दिया, क्योंकि अग्निशामक दल शुष्क हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। आग से करीब 43,000 एकड़ से अधिक भूमि जल गई है। इसके अलावा, उइसोंग में 1,300 साल पुराना एक बौद्ध मंदिर गौंसा भी आग से नष्ट हो गया। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मंदिर के कुछ राष्ट्रीय खजाने, जिसमें पत्थर की बुद्ध प्रतिमा भी शामिल है, को लकड़ी की इमारतों तक आग पहुंचने से पहले ही खाली करा लिया गया था।

दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, अंडोंग, उइसोंग, सांचोंग और उल्सान शहरों में 5,500 से अधिक लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने पहले कहा था कि अग्निशामकों ने सबसे बड़ी आग की लपटों को बुझा दिया है, लेकिन शुष्क मौसम ने उनकी कोशिशों में रुकावट डाली और आग फिर से फैल गई। आग बुझाने के लिए लगभग 9,000 अग्निशामक, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन तैनात किए गए, लेकिन हवाओं के तेज होने से रात भर आग बुझाने के किए गए प्रयास आंशिक रूप से रुक गए, जिसके चलते एंडोंग और उइसोंग काउंटी के अधिकारियों ने कई गांवों और एंडोंग विश्वविद्यालय के आस-पास के निवासियों को सुरक्षित स्थानों या अस्थायी आश्रयों में जाने का आदेश दिया है।

इनमें स्कूल और इनडोर जिम भी शामिल हैं, क्योंकि उइसोंग में लगी आग तेज हवाओं के कारण फैलती रही।इसके अलावा, आग उइसोंग के पास के तटीय शहर योंगदेओक में भी फैल गई, जहां अधिकारियों ने सड़कें बंद कर दीं और कम से कम चार गांवों के निवासियों को घर खाली करने का आदेश दिया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, उइसोंग के पास ही चेओंगसोंग काउंटी की एक जेल से लगभग 2,600 कैदियों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।कोरिया वन सेवा के अनुसार, बुधवार सुबह तक अग्निशमन कर्मी देश भर में कम से कम पांच सक्रिय जंगल की आग बुझाने में लगे थे। इसके अलावा, शनिवार को तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग की लपटों में फंसने से सांचोंग में चार अग्निशमन कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top