Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

Day: January 11, 2026

उत्तराखंड में सूखे जैसे हालात, कम बारिश-बर्फबारी से खेती, पर्यटन और पर्यावरण पर संकटदेहरादून/चमोली/श्रीनगर। उत्तराखंड में इस सर्दी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। सामान्य से बेहद कम बारिश और बर्फबारी ने राज्य की आर्थिकी, खेती और पर्यावरण तीनों को गंभीर चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जहां आमतौर पर दिसंबर में बर्फ की मोटी परत जम जाती थी, वहीं इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमीन सूखी पड़ी है। सबसे चौंकाने वाली स्थिति 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ क्षेत्र में सामने आई है, जहां जनवरी के मध्य तक भी बर्फ नहीं गिरी। स्थानीय लोगों और वैज्ञानिकों के अनुसार यह पहली बार है जब तुंगनाथ क्षेत्र पूरी तरह बर्फविहीन रहा है। विशेषज्ञ इसे बदलते जलवायु चक्र का गंभीर संकेत मान रहे हैं। खेती पर सबसे ज्यादा मार बारिश न होने से पर्वतीय और मैदानी जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट बताती है कि गेहूं की फसल को कई जिलों में 15 से 25 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में फसल की बढ़वार प्रभावित हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश खेती असिंचित है और पूरी तरह वर्षा पर निर्भर रहती है। ऐसे में बारिश के अभाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगह फसल का जमाव कमजोर है और पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। बागवानी और सेब उत्पादन पर भी खतरा विशेषज्ञों का कहना है कि बर्फबारी न होने से सेब और अन्य फलों की पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। सेब की फसल के लिए 1000 से 1500 घंटे का शीतलन जरूरी होता है, जो इस बार पूरा होता नहीं दिख रहा। इससे आने वाले मौसम में उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। जड़ी-बूटियों का प्राकृतिक चक्र प्रभावित तुंगनाथ स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय के एल्पाइन रिसर्च सेंटर में दुर्लभ औषधीय पौधों पर हो रहे शोध भी प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार अल्पाइन क्षेत्र की कई जड़ी-बूटियां शीतकालीन बर्फ पर निर्भर रहती हैं। बर्फ न होने से उनके अंकुरण, वृद्धि और औषधीय गुणों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बढ़ती वनाग्नि ने बढ़ाई चिंता बारिश और बर्फबारी के अभाव में जंगलों की नमी खत्म हो रही है, जिससे आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। वन विभाग के अनुसार नवंबर के बाद से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने दी उम्मीद मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना बन रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो इसका असर आने वाले महीनों में और गहरा हो सकता है। कुल मिलाकर, उत्तराखंड इस समय मौसम की असामान्य परिस्थितियों से जूझ रहा है, जिसका असर सिर्फ वर्तमान पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की आजीविका और पर्यावरण संतुलन पर भी पड़ सकता है।

देहरादून/चमोली/श्रीनगर। उत्तराखंड में इस सर्दी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। सामान्य से बेहद कम बारिश और बर्फबारी ने राज्य की आर्थिकी, खेती और पर्यावरण तीनों को गंभीर चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में जहां आमतौर पर दिसंबर में बर्फ की मोटी परत जम जाती थी, वहीं […]

पैक्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक बन रहे ‘मीठा जहर’, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Sweet Poison Packaged Juices: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में खान-पान की आदतें स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ हमारी रोज़मर्रा की डाइट में छिपी है। खास तौर पर मीठे पेय पदार्थ—जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेट बंद जूस, फ्लेवर्ड मिल्क और एनर्जी […]

खुटियाखाल में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से गांव में दहशत

नैनीताल। धारी विकासखंड के खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई।  एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका गंगा देवी थीं। ग्रामीणों का कहना है […]

सांस्कृतिक विरासत के वाहक हैं उत्तराखंड के मेले : रेखा आर्या

कटारमल सूर्य मंदिर में सूर्य पर्व मेले में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री कटारमल/अल्मोड़ा । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लिया। यह आयोजन पौष माह के अंतिम रविवार को प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या […]

अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की संस्तुति पर विधायकों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, सहदेव पुंडीर, सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, बृजभूषण गैरोला, शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

खरसाली गांव में देर रात लगी आग, दुकानों और घरेलू सामान को भारी नुकसान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से सटे मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक भड़की आग ने चार परिवारों की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना में एक कारपेंटर की मशीनें, रसोईघर, अनाज […]

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री मोदी शौर्य यात्रा में शामिल, आस्था और पराक्रम का संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण रही, जिसका उद्देश्य सदियों से चले आ रहे संघर्ष और श्रद्धा की परंपरा […]

हल्द्वानी होटल में दर्दनाक घटना, युवक ने की खुदकुशी, पत्नी और बेटा घायल

हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटा भी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पैगा गांव निवासी सुखवंत सिंह (40) परिवार […]

वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस की जंग, नई रिलीज और पुरानी हिट के बीच दिलचस्प मुकाबला

सिनेमाघरों में इस वक्त तीन फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं प्रभास की नई फिल्म द राजा साब ने रिलीज के साथ ही तगड़ी शुरुआत की है। दूसरी ओर, फिल्म इक्कीस […]

भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारी पर नजर, पंत की चोट ने बढ़ाई चिंता

बड़ोदा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में हलचल देखने को मिली। सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को नेट अभ्यास के दौरान गेंद लग गई, जिससे टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। चोट के बाद […]

Back To Top