Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों हेतु नकद पुरस्कार की धनराशि हुई दोगुना

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों हेतु नकद पुरस्कार की धनराशि हुई दोगुना

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया जा रहा हर मुमकिन प्रयास- रेखा आर्या

खेलों के विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- रेखा आर्या

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही उत्तराखंड सरकार, राज्य के खिलाड़ियों को पदक तालिका में लाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी और आज उसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।

मौजूदा प्रावधान में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने पर 06 लाख, रजत पदक लाने पर 04 लाख, कांस्य पदक लाने पर 03 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर स्वर्ण पदक लाने पर 12 लाख, रजत पदक लाने पर 08 लाख, कांस्य पदक लाने पर 06 लाख रुपये की पुरस्कार राशि कर दी गयी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शासना देश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं और प्रोत्साहन धनराशि को बढ़ा कर खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों समेत ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे और जिससे प्रदेश के खिलाड़ी आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शामिल होने वाले प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मेडल धनराशि को दोगुना करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top