Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हैं चिंतित, इन आदतों को सुधारें, नहीं तो होगा नुकसान

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हैं चिंतित, इन आदतों को सुधारें, नहीं तो होगा नुकसान

आजकल सबकी जिंदगी इतनी फास्ट हो गई है कि हम अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। जब तक कुछ बहुत बड़ा नहीं हो जाता, हम सोचते रहते हैं कि सब ठीक है। लेकिन असल में, मानसिक रुप से स्वास्थ्य रहना उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक रुप से स्वास्थ्य रहना। अगर हम मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं, तो हमारी बाकी जिंदगी भी ठीक से नहीं चल सकती. तो आइए आज हम बात करते हैं कि कैसे अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखें और क्या आदतें हमारी सेहत को बिगाड़ सकती हैं।

मेंटल हेल्थ की समस्याएं
हम क्या खाते हैं, हमारी दिनचर्या कैसी है, और हम कब सोते हैं, इन सबका असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। अगर हम सही से नहीं सोते, हमारे मन में निगेटिव बिचार आते हैं या हम सोचते हैं और साथ मे गलत खानपान रखते हैं.  तो हमारी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. हमें इन आदतों को पहचानकर सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. सही दिनचर्या और अच्छे विचारों से हम अपनी मानसिक सेहत को ठीक रख सकते हैं।

सोशल मीडिया का असर
आजकल के समय में सब लोग मोबाइल पर लगे रहते हैं, खासकर सोशल मीडिया पर. लेकिन क्या आप जानते हैं, यह हमारी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है? अधिक समय सोशल मीडिया पर बिताने से मानसिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहना जरूरी है।

सोच को सकारात्मक रखें
कभी-कभी हम खुद को नकारात्मक तरीके से सोचते हैं, जैसे मैं यह नहीं कर सकता या मैं अच्छा नहीं हूं. ऐसे बिचार हमारी मानसिक स्थिति को और खराब कर सकता है। इसलिए, हमें अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। अच्छे विचारों से हम अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।

नींद का महत्व
क्या आप जानते हैं कि नींद भी हमारी मानसिक सेहत को प्रभावित करती है? अगर हम सही से नहीं सोते, तो हमारी याददाश्त कमजोर हो सकती है और तनाव भी बढ़ सकता है।  इसलिए हमें हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें और एक शांत वातावरण में सोने की कोशिश करें।
मेंटल हेल्थ को ठीक रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए हमें अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत है, जैसे सही दिनचर्या अपनाना, सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहना और सकारात्मक सोच रखना। इससे हम मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं और खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top