Headline
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार

आप पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की 

आप पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति- आप नेता संजय सिंह 

26 दिसंबर, 2024 से एक जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

आधिकारिक कार्यक्रम भी किए गए स्थगित

दिल्ली- एनसीआर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बीती रात निधन हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही है। तमाम दिग्गज नेता पूर्व प्रधानमंत्री को विनम्र श्रद्वांजलि दे रहे है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री को बेहोशी की अवस्था में घर से एम्स की आपातकालीन विभाग में लाया गया था। एम्स के मीडिया सेल की प्रभारी व प्रोफेसर डॉ रीमा दादा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उम्र से संबंधित चिकित्सा स्थितियों के लिए उनका इलाज चल रहा था। 26 दिसंबर को घर पर अचानक बेहोश हो गए। घर पर तुरंत पुनर्जीवन देने के लिए उपाय शुरू किए गए। रात करीब 8:06 बजे उन्हें एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। यहां तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है।

आम आदमी पार्टी ने मनमोहन सिंह को महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता बताते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग की। आप नेता संजय सिंह ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। इतिहास उन्हें एक महान और ईमानदार नेता के तौर पर याद रखेगा। वे सदैव ही सभी लोगों से बेहद विनम्रता से मिलते थे। डॉ. मनमोहन सिंह जी भारत रत्न के हकदार हैं। प्रभु उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से एक जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

राजघाट के पास होगा अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top