Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट 

पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट 

हिसार। हरियाणा के हिसार के बालक गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कृष्ण कुमार की उसके बेटे विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ मिलकर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तेजधार हथियार और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक कृष्ण कुमार ने शनिवार को ही पंजाब की रहने वाली मनप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। इससे खफा विक्की ने अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई पवन के बयान पर विक्की और बिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

बालक गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि बड़े भाई कृष्ण की पत्नी सावित्री का करीब दस साल पहले देहांत हो गया था। वह चपरासी के पद पर कार्यरत थीं। भाभी की मौत के बाद भाई कृष्ण को उसकी पेंशन मिलती थी। वह गांव में अलग रहता था। भाई कृष्ण के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा विक्की शादीशुदा है। छोटे बेटे वकील और बेटी सीमा का देहांत हो चुका है।  पवन ने बताया कि भाई कृष्ण अकेला रहता था। उसने दो मार्च को ही पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव गांधी नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। इसका पता चलने पर विक्की नाराज हो गया।
परचून की दुकान पर सामान लेने गया था

सुबह साढ़े नौ बजे कृष्ण गांव में एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। जब वह दुकान के सामने पहुंचा तो उसके बेटे विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ रास्ता रोक लिया। पिता द्वारा दूसरी शादी करने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान विक्की और बिंटू ने तेजधार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। जख्मी हालत में कृष्ण को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक गांव में विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ मिलकर अपने पिता कृष्ण की तेजधार हथियार और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top