Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात

आयोग अध्यक्ष ने संवासिनियों को बांटी दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मिष्ठान वितरण कर दी नए साल की बधाई

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी निकेतन देहरादून का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नारी निकेतन की संवासिनियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस दौरान महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा तैयार सामग्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा से शिखर तक संस्था के सहयोग द्वारा नारी निकेतन मे संवासिनियों के दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री सैनेटरी पैड, डाइपर इत्यादि व मिष्ठान वितरण किया गया।

कुसुम कण्डवाल ने संवासिनियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। तथा वहां रह रही बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण को सीखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ट्रेनिंग लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सराहना की।

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि नारी निकेतन में विभिन्न आवश्यकता की जरूरी सामग्री हेतु सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि ऐसी सामाजिक संस्थाएं जो संवासिनियों के लिए आपसी सामंजस्य से सहयोग करने की इच्छा रखती है यह भाव अत्यंत गौरवपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की सुप्रिमटेन्डेन्ट सोनल राणा व पूजा खत्री संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नरेंद्र पयाल, नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी व महिलाएं बच्चियां व्यक्ति उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top