Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी- महाराज

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी- महाराज

प्रधानमंत्री का कथन कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा यह मोदी की गारंटी का असर है

देहरादून। प्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद स्थित गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल हर्षिल-मुखबा में शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए हमारे बीच पहुंच रहे हैं। अपने दौरे से पूर्व उनका केन्द्रीय कैबिनेट से प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे को मंजूरी देना उनके उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम और स्नेह को प्रदर्शित करता है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को रोपवे की बड़ी सौगात देने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण है कि उनकी कैबिनेट ने नेशनल रोपवे डेवलपमेंट प्रोग्राम-पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है, जिसकी कुल लागत 4,081.28 करोड़ रुपये है। इससे सबसे बड़ा लाभ यह है कि मौजूदा समय में 8-9 घंटे लगने वाली यात्रा घटकर मात्र 36 मिनट रह जाएगी। केदारनाथ रोपवे से यात्रा का समय 8-9 घंटे से घटकर 36 मिनट हो जाएगा।

महाराज ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पर्वतमाला परियोजना के तहत गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दिए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच एवं गारंटी का ही परिणाम है कि पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे निर्माण को केन्द्रीय कैबिनेट की मोहर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीद्ध कर दिया है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top