Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

रोजाना एक कीनू का सेवन करने से मिल सकते हैं कई फायदे

रोजाना एक कीनू का सेवन करने से मिल सकते हैं कई फायदे

लोग कीनू को संतरा समझ लेते हैं, जबकि ये दोनों अलग-अलग फल हैं।कीनू अधिक रसदार खट्टा फल है और इसकी खेती पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा में की जाती है।यह फल विटामिन-सी, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम और कॉपर जैसे खनिजों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें अन्य खट्टे फलों की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक कैल्शियम होता है।आइए जानते हैं कि रोजाना एक कीनू खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन क्रिया के लिए है अच्छा
कीनू में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार के लिए काफी लाभप्रद है।फाइबर शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए घर पर कीनू का जूस बनाकर पीएं और उसमें चीनी मिलाने की गलती न करें।यहां जानिए पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने वाले अन्य खाद्य पदार्थ।

प्रतिरक्षा प्रणाली को दे सकता है मजबूती
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को कई संक्रमण और बीमारियों का घर बना सकती है। हालांकि, इसे मजबूती देने में कीनू का सेवन मदद कर सकता है।इसका कारण है कि यह खट्टा फल विटामिन- सी से भरपूर होता है।इसके अतिरिक्त इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते हैं, जो श्वेत रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम कर सकते हैं।यहां जानिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने वाली सब्जियां।

आंखों के लिए हो सकता है लाभदायक
आंखों की छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कीनू मदद कर सकता है।इसमें मौजूद विटामिन- सी आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंख संबंधी समस्याएं जैसे मोतियाबिंद के जोखिम कम करने में योगदान दे सकता है।इसके अलावा कीनू के सेवन से बढ़ती उम्र में भी आपकी आंखों की रोशनी को प्रभावी होने से बच सकती है, इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

हृदय का बन सकता है सुरक्षा कवच
हृदय रोग से संबंधित जोखिमों को कम करने में भी कीनू का सेवन काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है।एक शोध के मुताबिक, कीनू में खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय रोग के मुख्य कारण माने जाते हैं।इसमें फ्लेवोनोइड, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन- सी जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हृदय को पूर्ण सुरक्षा देने में सहायक हैं।

त्वचा के लिए भी है फायदेमंद
कीनू न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन- सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।इसके साथ ही यह त्वचा के लिए एक प्रभावी एस्ट्रिनजेंट की तरह भी काम करता है। एस्ट्रिनजेंट त्वचा के रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करते हैं।इसके अलावा यह त्वचा से सीबम के स्राव को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top