Headline
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक ओर अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की कोशिश करेगी, वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम भी वापसी की तलाश में होगी।

टीमों की स्थिति

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की हालत और भी खराब है – 11 में से सिर्फ 3 जीत के साथ टीम आठवें पायदान पर है।

पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन यहां स्पिनर्स को भी खासा लाभ मिलता है। पावरप्ले में रन बनाने का मौका रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों का रोल अहम होगा। दिन का मैच होने की वजह से ओस का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

ईडन गार्डन्स का IPL रिकॉर्ड (कुल आंकड़े):

  • कुल मैच: 98

  • पहले बल्लेबाजी जीत: 41

  • पहले गेंदबाजी जीत: 56

  • टॉस जीतकर मैच जीते: 50

  • टॉस हारकर मैच जीते: 47

  • बेनतीजा: 1

  • सबसे बड़ा टोटल: 262/2 (PBKS बनाम KKR, 2024)

  • सबसे छोटा टोटल: 49 (RCB बनाम KKR, 2017)

  • सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 112* (रजत पाटीदार, RCB बनाम LSG, 2022)

  • पहली पारी का औसतन स्कोर: 165 रन

हेड टू हेड: KKR vs RR

  • कुल मुकाबले: 30

  • कोलकाता ने जीते: 15

  • राजस्थान ने जीते: 14

  • बेनतीजा: 1

  • ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच: 10
  • KKR ने जीते: 6

  • RR ने जीते: 4

  • कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

    मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 3:00 बजे होगा।

    कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

    मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top