Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

काकड़ागाड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो की मौत

काकड़ागाड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी गाड़ी पर गिरे पत्थर, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के चार यात्री घायल

पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने किया वाहन को तबाह

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों ने एक यात्री वाहन को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक यात्री वाहन, जो गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा था, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। घटना रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड मार्ग पर काकड़ागाड़ क्षेत्र के पास हुई। चश्मदीदों के अनुसार, वाहन चालक को कुछ समझ पाता उससे पहले ही भारी पत्थर वाहन पर आ गिरे, जिससे उसका अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं, झटके से वाहन का पिछला टायर भी निकल गया।

इस हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38 वर्ष), निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, छत्तीसगढ़ से आए पांच यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक — शैलेश कुमार (24), निवासी जिला दुर्ग — ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता से घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। थाना प्रभारी राजीव चौहान ने जानकारी दी कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और उन्होंने वाहन को टिहरी से बुक किया था।

घायल यात्रियों के नाम:

लक्ष्मण (24), पुत्र धनीराम

ओंकार सिंह राजपूत (25), पुत्र बीरेंद्र सिंह

दीपेश यादव (19), पुत्र गोविंद यादव

चित्रांश साहू (24), पुत्र ओंकार साहू, निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top