Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में 203 नए केस आये सामने

देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, पिछले 24 घंटे में 203 नए केस आये सामने

साल 2025 में अब तक 32 मौतें, दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस का असर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। 2 जून की सुबह 8 बजे तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 203 नए सक्रिय मरीज जुड़े हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण चार और लोगों की मौत हो गई है। साल 2025 में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 32 हो गई है।

अगर राज्यों की बात करें, तो बीते दिन दिल्ली में सबसे ज्यादा 47 नए केस सामने आए। पश्चिम बंगाल में 44, केरल में 35, महाराष्ट्र में 21, गुजरात में 18 और कर्नाटक में 15 नए संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में आठ नए मामले दर्ज किए गए, जबकि राजस्थान में सात, मध्य प्रदेश में चार, बिहार में तीन और छत्तीसगढ़ में एक नया केस मिला है।

मौतों की बात करें तो दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में जान गंवाने वाली 22 साल की युवती पहले से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थी। तमिलनाडु में 25 वर्षीय युवक को अस्थमा था, जबकि महाराष्ट्र में 44 वर्षीय शख्स की मौत कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी के कारण हुई। केरल से जुड़ी जानकारी फिलहाल प्रतीक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top