Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

₹690.79 लाख के विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

₹690.79 लाख के विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दून विहार पेयजल योजना, जाखन व विजय कॉलोनी वार्ड की सड़कें तथा विभिन्न स्थानों पर पार्क निर्माण के लिए रू.690.79 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा विगत एक सप्ताह से लगातार मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग वार्डों कॉलोनियों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत लाखों करोड़ों की विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र सरकार ने देश भर की तीन करोड़ बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश की सवा लाख बहिनों के लक्ष्य को बढ़ाकर 1.50 (डेड लाख) बहिनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में शिलान्यास होता था, लेकिन उसका लोकार्पण नहीं हो पाता था।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा जिन विकास योजनाओं का अभी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिलान्यास किया गया है, उनका एक साल के भीतर लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ करने तथा निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार न केवल प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बना रही है। बल्कि प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक सशक्त उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है।

इन योजनाओं का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास- दून विहार में रू.430.00 लाख की लागत से कॉलोनी की वितरण प्रणाली पेयजल योजना। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत रु.103.74 लाख की लागत से वार्ड नं0-07 जाखन की आंतरिक सड़कों का पुनः निर्माण कार्य। मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत रू. 46.21 लाख की लागत से वार्ड नं0-11 विजय कॉलोनी की आंतरिक सड़कों एवं नालियों का निर्माण कार्य।शिप्रा विहार सैन्ट्रल पार्क में रू.24.99 लाख की लागत से आरबोरीकल्चर / सौन्दर्यारण का कार्य। शौर्य स्थल (वार मैमोरियल) चिड़बाग में रू.24.5 लाख की लागत से लैण्डस्केपिंग / आरबोरीकल्चर का कार्य। शौर्य स्थल (वार मैमोरियल) चिड़बाग में रू.24.5 लाख की लागत से म्यूरल लगाने का कार्य। कैनाल रोड़ स्थित गंगोत्री विहार में रु.12.00 लाख की लागत से ढलान पर स्थित पार्क का सौन्दर्याकरण का कार्य। शिप्रा विहार पार्क-02 में रु.24.85 लाख की लागत से आरबोरीकल्चर का (लोकार्पण) कार्य।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, महामनगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विष्णु गुप्ता, संध्या थापा, निर्मला थापा, संजय नौटियाल, सतेंद्र नाथ, कमल थापा, मंजीत रावत, एमडीडीए के उद्यान अधिकारी आसाराम जोशी लोनिवी के ईई जितेंद्र त्रिपाठी, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top