Headline
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री

डीएम सविन बंसल ने किया ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

डीएम सविन बंसल ने किया ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

आईसीयू, टीकाकरण कक्ष और लैब व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

ऋषिकेश — जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ऑपरेशन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, ट्रामा सेंटर, आईसीयू समेत अन्य विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियों पर गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्थिति और अस्पताल सेवाओं के बारे में जानकारी ली। लिफ्ट व आरओ सिस्टम के खराब होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई गई और एक सप्ताह के भीतर मरम्मत के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने चंदन लैब की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में सुधार के निर्देश दिए, साथ ही लैब भुगतान उपजिलाधिकारी एवं एसीएमओ के सत्यापन के बाद ही करने को कहा। लैब स्टाफ की कमी पर उन्होंने उपनल माध्यम से तकनीशियन तैनात करने की स्वीकृति दी।

टीकाकरण कक्ष में स्थान की कमी और एसी न होने पर उन्होंने तत्काल विस्तारीकरण, एसी और बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मॉडल टीकाकरण कक्ष जिला चिकित्सालय की तर्ज पर बनाने की योजना की भी घोषणा की गई।

एसएनसीयू के संचालन में स्टाफ की कमी पाए जाने पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित कर स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने दवा वितरण में वर्गों के आधार पर अलग काउंटर बनाने के निर्देश भी जारी किए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, तहसीलदार चमन सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top