Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप 

चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप 

नोएडा। रेव पार्टी और पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस पहले ही गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चुकी है। एल्विश यादव एक चर्चित यूट्यूबर है। यूटयूब पर तरह-तरह के वीडियो चलाकर एल्विश यादव करोड़ों रूपए की कमाई करता है। रविवार को नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर फिलहाल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसे बाद में नोएडा के सेक्टर-20 थाने में जांच के लिए भेज दिया गया है। उसी मामल में पुलिस एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे।

पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में वे सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top