Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं

मरीजों को गुणवत्तापरक उपचार व साफ़- सफाई के दिए निर्देश

देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कोरोनेशन अस्पताल में डॉ. रावत ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हेतु सूचना पट्ट व फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिये ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सही जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इसके उपरांत उन्होंने दून अस्पताल का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा और आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। डॉ. रावत ने दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अस्पताल परिसर में सफाई की स्थिति को और बेहतर करने के निर्देश दिये साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों अस्पतालों में तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और संतुष्टि का फीडबैक लिया और त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top