Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है शैतान का जलवा, 100 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है शैतान का जलवा, 100 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ का जलवा बरकरार है. हर दिन देशभर में ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ‘शैतान’ का जमकर डंका बज रहा है. दुनियाभर में ये फिल्म बहुत पसंद की जा रही है. अजय देवगन की ‘शैतान’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. जानिए 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ छाप डाले हैं।

‘शैतान’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लिया था. पहले दिन मूवी का खाता 14.75 करोड़ रुपये से खुला था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.5 करोड़, छठवें दिन 6.25 करोड़ और सातवें दिन 5.75 करोड़ और 8वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अब इसके 9वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ ने दूसरे शनिवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. ‘शैतान’ पिछले 9 दिनों में देशभर में टोटल 92.80 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. इस तरह मूवी 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो कुछ दिनों पहले ही ‘शैतान’ ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. अब तक फिल्म की टोटल कमाई 125.02 करोड़ रुपये हो चुकी है।
बताते चलें कि ‘शैतान’ गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है। इसमें ज्योतिका और जानकी बोदीवाली ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म में आर माधवन विलेन बने हैं और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. ‘शैतान’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है. चर्चा है कि ‘शैतान’ की सक्सेस के बाद मेकर्स ‘शैतान 2’ बनाने का प्लान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top