Headline
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा
iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा

भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर एशिया कप सुपर-चार में बनाई जगह

भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर एशिया कप सुपर-चार में बनाई जगह

अभिषेक, सुखजीत और जुगराज की हैट्रिक के दम पर टीम ने पूल ए में शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान को 15-0 से मात देकर सुपर-चार में जगह बना ली है। इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपने पूल में शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी दमदार मौजूदगी भी दर्ज कराई। इससे पहले भारत चीन और जापान को हराकर लगातार जीत दर्ज कर चुका है।

शुरुआत से ही भारत का दबदबा
मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और बढ़त बनाए रखी। टीम के लिए अभिषेक ने चार (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट) गोल दागे। वहीं, सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें) और जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें) ने भी हैट्रिक पूरी की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें) और दिलप्रीत सिंह (55वें) ने भी स्कोरबोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया।

पहले क्वार्टर में भारत ने तीन गोल दागे, जबकि दूसरे क्वार्टर में चार और जोड़कर मध्यांतर तक बढ़त 7-0 कर ली। अभिषेक ने इस दौरान अपनी हैट्रिक पूरी कर टीम की लय बनाए रखी।

विश्व कप क्वालिफिकेशन की ओर नजरें
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से भारत का आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। उल्लेखनीय है कि एशिया कप का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top