Headline
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

पीएम मोदी ने बिहार में ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने बिहार में ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ का किया उद्घाटन

105 करोड़ रुपये की राशि सीधे जीविका निधि में ट्रांसफर, महिलाओं को मिलेगा आसान ऋण और आर्थिक सहायता

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य में ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में 105 करोड़ रुपये की राशि को जीविका निधि में ट्रांसफर किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण और आर्थिक सहायता प्राप्त करने में मदद करेगी। राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल बिहार की माताओं और बहनों के लिए एक नई सुविधा साबित होगी। उन्होंने योजना की डिजिटल व्यवस्था पर भी संतोष जताया और कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय मदद और ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी।

मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को विकसित भारत का आधार बताते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं की जीवनशैली सुधारने के लिए अनेक पहल की हैं, जिनमें शौचालय निर्माण, पीएम आवास योजना और मुफ्त राशन योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले महीनों में इस अभियान को और अधिक तेज़ करेगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि माताओं का सम्मान और उनके प्रति श्रद्धा उनके जीवन और समाज की आधारशिला है। उन्होंने हाल ही में राजद-कांग्रेस के मंच से अपनी मां के अपमान की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह हर महिला और माताओं के सम्मान का मामला है।

मोदी ने अंत में कहा कि उनके कार्यों की प्रेरणा मां के आशीर्वाद और मातृत्व से मिली है, और बिहार की महिलाओं के लिए यह योजना नई उम्मीद और सशक्तिकरण का अवसर साबित होगी।

Back To Top