Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

नशा मुक्ति के संकल्प के साथ युवाओं ने लगाई दौड़ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मैराथन का शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज परेड ग्राउंड देहरादून में दून यूथ फाउंडेशन द्वारा नशे के खिलाफ थीम पर आयोजित मैराथन का शुभारंभ किया। उन्होंने 10 किमी दौड़ को फ्लैग ऑफ करते हुए युवाओं में उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति का निरोगी होना अनिवार्य है। जीवन के सभी सुख और सफलता निरोगी काया से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन, वचन और कर्म के लिए शरीर का तंदुरुस्त होना जरूरी है।

मंत्री जोशी ने युवाओं से “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। उन्होंने शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने मैराथन में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सिकंदर, पूनम नौटियाल, गौरव डंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Back To Top