Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बागी विधायक

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश से भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बागी विधायक

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द्र दत्‍त लखनपाल, देवेन्‍द्र भुट्टो और चैतन्‍य शर्मा। इसी के साथ 3 निर्दलीय विधायकों ने को भी आज पार्टी में शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने इन 6 विधायकों को क्रॉस वोट करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया था। इन विधायकों में शामिल हैं धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजिंदर राणा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो ये सब अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने वाले 3 निर्दलीय विधायकों ने भी शुक्रवार (22 मार्च) को विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उन्होंने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. इन विधायकों के नाम हैं आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर.

हिमाचल प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायक- आशीष शर्मा, के.एल. ठाकुर और होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top