Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

फूलों की घाटी में इस बार घटे भारतीय पर्यटक, राजस्व पर पड़ा असर

फूलों की घाटी में इस बार घटे भारतीय पर्यटक, राजस्व पर पड़ा असर

सूखते फूलों संग कम हुई रौनक, घाटी का सीजन पहुंचा अंतिम पड़ाव पर

चमोली। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी इस बार पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में नाकाम रही है। सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और पर्यटकों की आवाजाही धीरे-धीरे थमने लगी है। घाटी में इस साल विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी जरूर है, लेकिन भारतीय पर्यटकों की कमी ने नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की आय पर बड़ा असर डाला है।

पिछले साल जहां 17,654 भारतीय पर्यटक घाटी पहुंचे थे, वहीं इस बार अब तक केवल 14,528 ही पहुंच पाए हैं। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते वर्ष 268 पर्यटक पहुंचे थे जबकि इस साल अब तक 384 विदेशी पर्यटक यहां आए हैं।

वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि भारतीय पर्यटकों में करीब तीन हजार की कमी दर्ज की गई है। राजस्व पर भी इसका सीधा असर पड़ा है। पिछले साल जहां पार्क प्रशासन को 36 लाख 18 हजार रुपये से अधिक की आय हुई थी, वहीं इस बार अब तक केवल 31 लाख 13 हजार रुपये ही प्राप्त हुए हैं।

अब घाटी में फूल मुरझाने लगे हैं और सीजन 31 अक्तूबर तक पूरी तरह बंद हो जाएगा। ऐसे में यहां पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना कम ही है।

Back To Top