Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

देवभूमि उत्तराखंड का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए- स्मृति

देवभूमि उत्तराखंड का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए- स्मृति

उत्तराखंड की जनता भाजपा को 2019 से भी बड़ी जीत 2024 में देगी- सीएम

पौड़ी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नामांकन किया

पौड़ी। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को पौड़ी लोकसभा सीट से नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पौड़ी के रामलीला मैदान आहूत जनसभा में भाजपा को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2019 से भी बड़ी जीत 2024 के लोक सभा चुनाव में मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। प्रदेश में रेल, रोड व हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है।राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं हेतु 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है जहां देवताओं का वास है। और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top