Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

एशिया कप 2025- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज

एशिया कप 2025- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज

भारत ने अब तक सभी मैच जीते, बांग्लादेश को मिली एक हार

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में आज यानी 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा। मौजूदा टूर्नामेंट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आ रही हैं, ऐसे में फैंस के लिए यह मैच खास बनने वाला है।

टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में अपने चारों मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा यह मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

मौसम का हाल

दुबई का मौसम मैच के दौरान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच 17 मुकाबले हुए हैं। इनमें से भारत ने 16 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक जीत मिली है।

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई

मैच टाइम: रात 8 बजे

टॉस टाइम: 7:30 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारत-बांग्लादेश सुपर-4 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।  टीवी पर मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

दोनों टीमे इस प्रकार है-

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Back To Top