Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

121 फीट का रावण जलने को तैयार, जानिए पार्किंग और ट्रैफिक रूट प्लान

121 फीट का रावण जलने को तैयार, जानिए पार्किंग और ट्रैफिक रूट प्लान

121 Feet Ravan Dahan in Dehradun: देहरादून में दशहरा पर्व की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। इस बार परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आयोजकों और प्रशासन की मानें तो यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा हो सकता है।

रावण का 121 फीट ऊँचा पुतला, लंका के साथ होगा दहन

बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रावण का 121 फीट, मेघनाद का 70 फीट और कुंभकरण का 75 फीट ऊँचा पुतला बनाया गया है। खास बात यह है कि इस बार किले रूपी ‘लंका’ का भी निर्माण किया गया है, जिसके आगे दो विशाल राक्षसों की मूर्तियाँ लगाई गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, CCTV से होगी निगरानी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, एक फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है। हर गेट पर ड्यूटी चार्ट लगाया जाएगा, वीआईपी और आमजन की एंट्री अलग-अलग गेटों से होगी। सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में बैरियर, CCTV कैमरे, और फ्लैग मार्च की व्यवस्था की गई है।

यातायात में बदलाव, दोपहर 12 बजे से कई मार्ग बंद

दशहरा महोत्सव के चलते परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में यातायात पुलिस ने प्रमुख रूटों पर बदलाव किए हैं, ताकि भीड़ और ट्रैफिक जाम को नियंत्रित किया जा सके।

विक्रम-मैजिक और बस रूट में बदलाव

रूट 03, 05, 08, और 02 के विक्रम निर्धारित स्थानों से पहले ही वापस मोड़े जाएंगे।

क्लेमेंटटाउन, रायपुर, सहस्रधारा और राजपुर रोड की बस सेवाएं भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी।

पार्किंग व्यवस्था पर एक नज़र 

पार्किंग व्यवस्था आम जनता के लिए, रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस पार्किंग रखी गई है। वीआईपी और अधिकारियों के लिए मंच के पीछे, दून क्लब, स्मार्ट सिटी टिन शेड पार्किंग, वही वैकल्पिक पार्किंग स्थल सचिवालय, सुभाष रोड, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक आदि रहेंगे।

आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करें, और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

Back To Top