Headline
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

मुख्यमंत्री योगी आज प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित, इन जगहों पर तय हुआ कार्यकर्म  

मुख्यमंत्री योगी आज प्रबुद्ध सम्मेलनों को करेंगे संबोधित, इन जगहों पर तय हुआ कार्यकर्म  

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11ः35 बजे मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे वह कैराना रोड, शामली में स्काटिश इंटरनेशनल स्कूल में प्रबु्द्ध सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। तत्पश्चात शाम चार बजे वह जन मंच प्रेक्षागृह, सहारनपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने ऐसा खाका तैयार किया है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। मुख्यमंत्री की अभेद सुरक्षा का तानाबाना बुना है, जिसमें पुलिस अधिकारियों के अलावा 650 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही मंच के आसपास कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस रहेंगे।

जानसठ रोड पर स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में में प्रबुद्ध सम्मेलन होना है। सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तीन एएसपी, नौ सीओ, 12 थाना प्रभारी के अलावा 650 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिनमें दारोगा, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है। बताया, मंच के आसपास कमांडो मुस्तैद रहेंगे। साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स को बाहरी सुरक्षा में लगाया गया है। कालेज के मुख्य गेट से वीवीआइपी को एंट्री दी जाएगी। योगा हेल्थ एंड साइंस कालेज के मैदान में होगी पार्किंग, यहीं से मिलेगा प्रवेश एसपी सिटी ने बताया, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कालेज के बराबर में ही एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस कालेज है।

योगा कालेज के मैदान को पार्किंग के लिए बनाया गया है। सम्मेलन में शिरकत करने वाले प्रबुद्ध नागरिक योगा कालेज परिसर में अपने वाहनों को खड़ा करेंगे और इसी कालेज के अंदर से बने दूसरे गेट से प्रबुद्ध नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा। दो सेक्टर में विभाजित किया रूट एसपी सिटी ने बताया, पुलिस लाइन से सम्मेलन स्थल तक जाने के लिए मुख्यमंत्री के काफिले के रूट को दो सेक्टर में बांटा गया है। पहला सेक्टर पुलिस लाइन से लेकर महावीर चौक तक रहेगा, जबकि दूसरा सेक्टर महावीर चौक से कार्यक्रम स्थल तक बनाया गया है। हर छोटी-बड़ी गली पर रस्सी का बैरियर बनाकर लोगों को रोका जाएगा।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने सम्मेलन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पर पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। कहा कि पूरी सतर्कता और निष्ठा से ड्यूटी करें। निर्धारित स्थल पर पहुंचे और अपने पहचानपत्र और ड्यूटी कार्ड साथ रखें। ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम और अच्छा आचरण रखें। अपने मोबाइल भी साथ रखें। हर छोटी बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। ब्रीफिंग में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह, एएसपी एवं सीओ सिटी व्योम बिंदल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top