Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

वनडे में 5000 रन बनाने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की पांचवीं महिला बल्लेबाज बनी 

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे महिला विश्व कप के मुकाबले में मंधाना ने 80 रनों की लाजवाब पारी खेली। इस दौरान उन्होंने न केवल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई बल्कि वनडे करियर में 5000 रन पूरे कर एक बड़ा मील का पत्थर भी छू लिया। वह ऐसा करने वाली भारत की दूसरी और दुनिया की पांचवीं महिला बल्लेबाज बन गईं।

मंधाना ने अपने 33वें वनडे अर्धशतक के साथ एक ही मैच में कई उपलब्धियां अपने नाम कीं — वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं और इसके बाद 5000 वनडे रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

29 वर्षीय मंधाना अब वनडे में 5000 रन बनाने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 112वीं पारी में हासिल की। इससे पहले वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर और न्यूजीलैंड की सूजी बैट्स जैसी दिग्गज बल्लेबाजों को यह आंकड़ा छूने में ज्यादा पारियां लगी थीं।

इस मैच में मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। खास बात यह रही कि यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी लगातार पांचवीं अर्धशतकीय पारी रही। इससे पहले उन्होंने इस टीम के खिलाफ क्रमशः 125, 117, 58 और 105 रनों की पारियां खेली थीं। मंधाना अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांच बार 50+ रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं — जो उनके निरंतर प्रदर्शन का प्रमाण है।

Back To Top