Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में उतर चुकी है। वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस युद्ध फिल्म को रिलीज के पहले दिन में दर्शकों से अपेक्षित उत्साह नहीं मिल पाया है।

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

रिलीज के पहले दिन ‘120 बहादुर’ ने लगभग 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से बड़े स्तर की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी, ऐसे में वीकेंड इसकी असली परीक्षा साबित होगा।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई ऐतिहासिक रेजांग ला लड़ाई पर केंद्रित है। इस भीषण युद्ध में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 वीर जवानों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया था। चौकी की रक्षा करते हुए इन सैनिकों ने अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रख इतिहास रच दिया। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार को पर्दे पर निभाते हैं।

स्टारकास्ट और निर्माण

रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भतेना, एज़ाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। स्क्रिप्ट सुमित अरोड़ा और राजीव जी. मेनन द्वारा लिखी गई है, जबकि एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने इसका निर्माण किया है।

(साभार)

Back To Top