Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

हम लोग ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता के सामने हैं जबकि दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी – पीएम मोदी

हम लोग ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता के सामने हैं जबकि दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी – पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने बीजेपी के तीसरी बार चुनाव जीतने पर देश में आग लगने संबंधी बयान देने के लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए जनता से कहा कि वह कांग्रेस को हर जगह से चुन-चुन कर साफ कर दें। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए रूद्रपुर में ‘विजय शंखनाद’ रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों द्वारा उन्हें धमकी और गालियां दी जा रही हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन में शामिल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार भाजपा सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर रहते ही देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा, ‘क्या आग लगाने की बात आपको मंजूर है? क्या आग लगाने की यह भाषा लोकतंत्र की भाषा? ऐसे लोगों को सजा देंगे?’ उन्होंने जनता से कहा, ‘ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दें। इनको मैदान में नहीं रहने दें।’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है। कर्नाटक के कांग्रेस नेता डी के सुरेश का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कहने वाले अपने एक बड़े नेता को सजा देने की बजाय उसने उसे चुनाव में टिकट दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top