Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तरकाशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जन समस्याएं

अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण

उत्तरकाशी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोरी स्थित इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूहों को सीआईएफ के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही कृषि विभाग के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दो पावर वीडर एवं आटा चक्की वितरित की गई। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है और जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों से ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से इसका नाम बदलकर VB—G RAM G (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन–ग्रामीण) किया गया है। उन्होंने इस योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब कार्यदिवस 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं तथा भुगतान व्यवस्था को 15 दिनों से बदलकर साप्ताहिक कर दिया गया है। यह योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने जल निगम के एक्शन शिविर में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, महावीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत, एडीएम मुक्ता मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top