Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 

टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद वापसी के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

चेन्नई। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। भारत को पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से करारी हार का सामना करना पड़ा था, वहीं जिम्बाब्वे भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकस्त झेल चुका है। ऐसे में एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला यह मैच रोमांचक रहने की उम्मीद है।

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन दबाव बरकरार
हेड-टु-हेड आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ तीन में जीत मिली है। हालांकि मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमें दबाव में हैं और जीत उनके लिए जरूरी है।

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका मिलने की संभावना है। शीर्ष क्रम में फेरबदल कर टीम संतुलन बनाने की कोशिश करेगी।

मध्यक्रम और गेंदबाजी पर जिम्मेदारी
मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल की वापसी संभव मानी जा रही है।

जिम्बाब्वे उलटफेर के इरादे से उतरेगा
जिम्बाब्वे की टीम भी वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान सिकंदर रजा चोट के बावजूद खेलने को तैयार हैं। बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट और मारुमानी पर जिम्मेदारी होगी, जबकि गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
चेन्नई की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है और यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी मदद मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं है।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी

तारीख: 26 फरवरी (गुरुवार)

समय: शाम 7:00 बजे (टॉस 6:30 बजे)

स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप

भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी उलटफेर कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

Back To Top