Headline
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत
टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत
एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा
एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम
स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम

37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की 37वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग उठाई।

धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और स्वच्छ व सिद्धांत आधारित राजनीति की मिसाल पेश की। उन्होंने उन्हें धर्मनिरपेक्ष और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए गए।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1978 में जब देश में पेट्रोल, डीजल और प्राकृतिक गैस की कमी की आशंका जताई जा रही थी और खाड़ी देशों से आपूर्ति प्रभावित होने के संकेत थे, तब बहुगुणा ने लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी से मुलाकात कर भारत के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। इस समझौते के तहत भारत को दो लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल मिला, जिसकी देशभर में सराहना हुई।

धस्माना ने कहा कि बहुगुणा ने आम जनता तक रसोई गैस की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर गैस एजेंसियों का आवंटन किया, जिसमें पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों को प्राथमिकता दी गई। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते ईंधन संकट की आशंका के बीच बहुगुणा जैसे दूरदर्शी नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद करीब साढ़े चार दशकों तक बहुगुणा सक्रिय राजनीति के केंद्र में रहे और अपने प्रशासनिक व सामाजिक कौशल से देश को दिशा दी। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Back To Top