Headline
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

पेट से जुडी सामान्य समस्याओं को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण

पेट से जुडी सामान्य समस्याओं को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण

दुनियाभर में कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के बीच अब पेट का कैंसर भी तेजी से फैलने वाली बीमारियों में शामिल हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य पाचन समस्याओं जैसे दिखाई देते हैं, जिससे लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर इलाज नहीं हो पाता।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पेट से जुड़े कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। यह बीमारी पेट की अंदरूनी परत से शुरू होती है और धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं, जिससे इसकी पहचान मुश्किल हो जाती है।

डॉक्टरों का कहना है कि पेट का कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है और शुरुआत में सामान्य गैस, अपच या एसिडिटी जैसा महसूस हो सकता है। यही कारण है कि अधिकांश लोग इसे आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है।

पेट के कैंसर के प्रमुख संकेत

1. बिना कारण वजन घटना
अगर बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के अचानक वजन कम हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। शरीर में कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़कर पोषक तत्वों का उपयोग करती हैं, जिससे वजन कम होने लगता है।

2. लगातार अपच और जलन
लंबे समय तक अपच, पेट में जलन या खाने के बाद भारीपन महसूस होना सामान्य नहीं है। यह पेट की अंदरूनी परत में हो रहे बदलाव का संकेत हो सकता है।

3. पेट में लगातार दर्द
पेट में बार-बार दर्द, दबाव या असहजता महसूस होना भी एक महत्वपूर्ण संकेत है। शुरुआत में यह हल्का हो सकता है, लेकिन समय के साथ बढ़ सकता है।

अन्य लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें
अचानक भूख कम लगना या थोड़े खाने में ही पेट भर जाना
बार-बार उल्टी आना या उल्टी में खून दिखना
मल का रंग काला या असामान्य होना

विशेषज्ञों की सलाह है कि यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। समय रहते पहचान और इलाज से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

नोट: यह जानकारी विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

Back To Top