Headline
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
ट्रंप की जेलेंस्की को दो टूक चेतावनी, बोले- समझौता नहीं किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘जय हिंद’ हुआ रिलीज
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

केकेआर को लगा एक और झटका, आकाश दीप आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से हुए बाहर

केकेआर को लगा एक और झटका, आकाश दीप आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से हुए बाहर

चोटों से जूझ रही KKR, हर्षित राणा के बाद आकाश दीप भी बाहर

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीम को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट से पहले ही उसकी तैयारियों पर असर पड़ता दिख रहा है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में लगातार हो रही कमी ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। पहले हर्षित राणा चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, और अब आकाश दीप भी चोट के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। लगातार चोटों ने टीम की गेंदबाजी लाइनअप को कमजोर कर दिया है।

इसके अलावा, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को अभी तक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिला है, जिससे उनके शुरुआती मैचों में खेलने पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम को सीजन के शुरुआती मुकाबलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जबकि केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस अहम मुकाबले से पहले टीम की तैयारियां खिलाड़ियों की कमी से प्रभावित हो रही हैं।

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो फिलहाल केकेआर के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के तौर पर वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन कुछ ओवरों की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों की कमी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

अगर आकाश दीप के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 2022 में डेब्यू किया था और अब तक 14 मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए हैं। पिछले सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन बाद में रिलीज कर दिए गए। इसके बाद केकेआर ने उन्हें मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के चलते अब वह इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Back To Top