Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज

गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज

विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद

देहरादून। जनपद के कालसी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोठी-इछाड़ी रोड पर लालढांग के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पाया कि वाहन करीब 200 मीटर नीचे नदी में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। टीम ने रोप की मदद से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई और अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

हालांकि, रेस्क्यू के दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अजय भाटी (26 वर्ष) पुत्र दिलेराम भाटी, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकालकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Back To Top