Headline
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी है। करीब 2 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत महाभारत के युद्धस्थल कुरुक्षेत्र से होती है, जहां श्रीकृष्ण के शंखनाद के साथ महायुद्ध का आगाज़ दिखाया गया है। ट्रेलर में महाभारत के कई प्रमुख पात्रों की झलक मिलती है और कहानी को भव्य अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। खास तौर पर युद्ध के दृश्य और विजुअल इफेक्ट्स (VFX) इसे और आकर्षक बनाते हैं, जो दर्शकों को बांधे रखने में सफल नजर आते हैं।

ट्रेलर में गुरु द्रोणाचार्य और श्रीकृष्ण के बीच संवादों को भी प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। इसके अलावा भीष्म पितामह, अर्जुन और शिखंडी से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की झलक भी देखने को मिलती है। द्रोणाचार्य के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं—उनके कौशल, क्रोध और रणनीति—को खास तौर पर उभारा गया है।

फिल्म के वीएफएक्स और प्रस्तुति से साफ है कि इसे आधुनिक तकनीक के साथ भव्य रूप देने की कोशिश की गई है। मेकर्स के अनुसार, ‘द्रोणाचार्य’ जून महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

इस फिल्म का निर्माण विभु अग्रवाल और कन्हैया मित्तल ने किया है, जबकि इसे भारत नेक्स्ट जेन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी श्वेता मिश्रा द्वारा लिखी गई है।

(साभार)

Back To Top