Headline
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत

बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत

मौसम में बदलाव के साथ बुखार होना आम बात है, लेकिन अगर इसके साथ शरीर में तेज दर्द, ठंड लगना और बार-बार कंपकंपी जैसी शिकायतें हों तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। खासकर बरसात और गर्मी के मौसम में ऐसे लक्षण मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सही पहचान और इलाज किया जाए।

अक्सर लोग बुखार को साधारण वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि बुखार के साथ ठंड लगना, अत्यधिक पसीना, कमजोरी और शरीर में दर्द लगातार बना रहे, तो यह मलेरिया का संकेत हो सकता है।

मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के प्रति सचेत करना है। सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य बुखार समझ लेते हैं और सही समय पर जांच नहीं कराते।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मलेरिया आज भी एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है। यह बीमारी संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है और शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

शुरुआत में मलेरिया के लक्षण सामान्य बुखार जैसे ही दिखाई देते हैं, जैसे सिरदर्द, थकान, बदन दर्द और भूख कम लगना। लेकिन इसमें बुखार का पैटर्न अलग होता है—पहले ठंड लगती है, फिर तेज बुखार आता है और उसके बाद बहुत ज्यादा पसीना होता है। यह चक्र कुछ घंटों या दिनों के अंतराल में बार-बार दोहर सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया की सही पहचान केवल लक्षणों के आधार पर नहीं की जा सकती, इसके लिए ब्लड टेस्ट जरूरी होता है। हालांकि कुछ संकेत ऐसे हैं जिनसे सावधानी बरती जा सकती है, जैसे बार-बार बुखार आना, कंपकंपी, उल्टी, चक्कर, और कमजोरी।

मलेरिया का खतरा उन जगहों पर ज्यादा होता है जहां पानी जमा रहता है और साफ-सफाई की कमी होती है। गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ने से इसका जोखिम भी बढ़ जाता है।

वायरल बुखार और मलेरिया में अंतर समझना बेहद जरूरी है। वायरल में बुखार लगातार बना रहता है और इसके साथ खांसी-जुकाम जैसे लक्षण हो सकते हैं, जबकि मलेरिया में बुखार एक तय पैटर्न में आता-जाता है और ठंड-गर्मी के चक्र के साथ जुड़ा होता है।

यदि आपको बार-बार ठंड लगकर बुखार आ रहा है या कमजोरी बढ़ती जा रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। समय पर इलाज से इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी लक्षण की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

(साभार)

Back To Top