Headline
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण

मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड

प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री

सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक बनेगा नया मोटर मार्ग

पाबौं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को पाबौ क्षेत्र में बूंगा-सिमल्थ मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बूंगा तक प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

डॉ. रावत ने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय आने-जाने वाले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रहे इस मार्ग के बनने से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी और स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सड़क सुविधाओं के विस्तार से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मार्ग निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और इसके लिए सरकार तथा कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Back To Top