Headline
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है सौंफ, पाचन से लेकर वजन तक में हो सकती है मददगार
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील- मुख्यमंत्री
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दून मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग एवं नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
अपराध गोष्ठी में एसएसपी के सख्त निर्देश, लापरवाही पर थाना प्रभारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
बेटियां उठायेंगी नशे के विरुद्ध मशाल- डाॅ. धन सिंह रावत
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं पहाड़ की महिलाएं, खुद रोजगार से जुड़कर दूसरों को भी दे रहीं काम
चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण
चिड़ोंवाली में क्षतिग्रस्त पुल का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के पास गहरी खाई में गिर गए एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्गम क्षेत्र में चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के साथ मिलकर सफल बचाव अभियान चलाया।

एसडीआरएफ के अनुसार, देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोड़ी के समीप एक युवक खाई में गिर गया है और उसे तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही गौरीकुंड स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के सहयोग से सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने खाई में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर गौरीकुंड पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान मोहित रावत (25) पुत्र दर्शन रावत, निवासी ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

रेस्क्यू अभियान के सफल समापन पर स्थानीय प्रशासन और परिजनों ने एसडीआरएफ की त्वरित एवं पेशेवर कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।

Back To Top