Headline
स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्कूल पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल का किया ऐलान
पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
कांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट
रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं को मिली गति, शासन ने मांगी संशोधित रिपोर्ट
आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री धामी
आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी- मुख्यमंत्री धामी
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है- मुख्यमंत्री
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है- मुख्यमंत्री
रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी
रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी

पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

पेपर लीक युवाओं के सपनों पर सबसे बड़ा हमला, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पेपर लीक को बनाया मुख्य मुद्दा, युवाओं से किया सीधा संवाद

बारिश भी नहीं रोक सकी युवाओं का उत्साह

देहरादून। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने करीब साढ़े चार साल बाद उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामले रहे। राहुल गांधी ने इसे राजनीतिक सभा के बजाय छात्रों और युवाओं की आवाज़ का मंच बताते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य पर चिंता जताई।

बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर राहुल गांधी अकेले मौजूद रहे, जबकि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को छात्रों और युवाओं के बीच बैठाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत से हुई, जिससे युवाओं में उत्साह का माहौल बना। शाम करीब 7:45 बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे तो उपस्थित युवाओं ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत दिवंगत अमर मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर बिना पारंपरिक राजनीतिक भाषण दिए सीधे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवा वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं और उनके परिवार भी आर्थिक व मानसिक रूप से उनका साथ देते हैं, लेकिन एक पेपर लीक उनकी पूरी मेहनत और भविष्य पर पानी फेर देता है।

उन्होंने दावा किया कि देश में पिछले वर्षों में अनेक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और इससे लाखों युवाओं के सपने प्रभावित हुए हैं। राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक से प्रभावित कुछ युवाओं और अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें राहुल गांधी ने मंच पर बुलाकर उनकी बातें सुनीं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक केवल एक परीक्षा की समस्या नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा कि जब मेहनती युवाओं का हक छीना जाता है तो यह उनके साथ-साथ उनके परिवारों के संघर्ष का भी अपमान है।

बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा पहुंचे। दोपहर से शुरू हुई बारिश के कारण आयोजन को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन मौसम सामान्य होते ही मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान रैपर कर्मा की प्रस्तुति ने भी युवाओं को आकर्षित किया।

करीब 51 मिनट तक चले राहुल गांधी के संबोधन में पूरा फोकस युवाओं की समस्याओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर रहा। कार्यक्रम का समापन रात करीब 8:43 बजे हुआ।

Back To Top