Headline
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा
चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। पहले सप्ताह में ही इसने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए भारत में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही, जबकि शनिवार को फिल्म ने 70.25 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महज चार दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। पहले सोमवार को इसने 23.80 करोड़ रुपये और मंगलवार को 21.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बुधवार को फिल्म की कमाई 17 करोड़ रुपये रही। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने 7.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। अब तक भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 327.67 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

पहले सप्ताह की कमाई के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने पहले सप्ताह में 327.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ के 260.40 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’ पहले सप्ताह में 192.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी थी।

वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11,750 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन की इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

(साभार)

Back To Top