Headline
सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम
अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम
SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला
SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ

अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम

अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान देर रात कलियर के अजमेरी बाजार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दरगाह पहाड़ी गेट के पास आर्टिफिशियल ज्वैलरी और खिलौनों की दुकानों में लगी आग देखते ही देखते तेज हो गई। बाजार में धुआं और ऊंची लपटें उठने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल भीड़ को नियंत्रित किया और लोगों को आग वाले क्षेत्र से दूर किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग कई दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी और आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उर्स के चलते इन दिनों कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ है। बाजार में आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को घटनास्थल से हटाया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा आर्टिफिशियल ज्वैलरी, खिलौने और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

लोगों की सूझबूझ से बची खानकाह में रखे कबूतरों की जान

आग के बीच स्थानीय लोगों ने इंसानियत और सूझबूझ की मिसाल भी पेश की। दुकानों के पीछे स्थित खानकाह में पिंजरे के अंदर कई कबूतर रखे हुए थे। आग फैलने का खतरा देखते ही लोगों ने तत्काल पिंजरे को बाहर निकाला और कबूतरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते उठाए गए इस कदम से कबूतर आग की चपेट में आने से बच गए।

Back To Top