Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ हुआ। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग किया।

मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य पदार्थ, जैविक उत्पाद और लखपति दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। कुल 50 स्टॉलों में स्वयं सहायता समूहों के 25 तथा अन्य उद्यमियों के स्टॉल शामिल हैं। महिला समूहों के उत्पाद मेले में आने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

उद्घाटन अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरस मार्केट और सरस मेले जैसे आयोजनों से महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए बाजार और पहचान मिल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि लखपति दीदियां अब करोड़पति दीदी बनें और इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उनके उत्पादों को बेहतर बाजार और ब्रांड उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सरस मेला पूरे नैनीताल जिले के महिला समूहों का मंच है। महिलाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह है और लोग भी उनके उत्पादों की खरीद में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने महिला समूहों को अपने कार्य को इसी तरह आगे बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। सरस मेला महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और यह मेला उनकी मेहनत और उपलब्धियों को बाजार देने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि जिले के महिला समूहों को इस मंच के माध्यम से उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अवसर मिल रहे हैं। विभाग की ओर से उन्हें तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता में और सुधार किया जा सके।

उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगायिका माया उपाध्याय ने कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती, किसान आयोग सदस्य संजय डॉर्बी, दिनेश मेहरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, डीडीओ संतोष पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल, बीडीओ गिरीश पांडे सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Back To Top