Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान

‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़

‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़

फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर ‘हुंकार: द रोर’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में कहानी के साथ-साथ उन किरदारों की भी झलक मिली है, जो एक ही सच तक पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्तों पर संघर्ष करते दिखाई देंगे।

एक आरोप से शुरू होगी कहानी

‘हुंकार: द रोर’ की कहानी 17 वर्षीय मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है। मीनू देश में सम्मानित माने जाने वाले धार्मिक गुरु सुनील चाकोसी उर्फ ‘बापजी’ पर गंभीर आरोप लगाती है। इस आरोप के बाद शुरू हुई जांच धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेती है और मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन जाता है।

तीन किरदार, एक सच की तलाश

सीरीज के टीजर में ACP जसलीन सिंह सोनी, वकील भालेराव और पत्रकार अमिताभ जैसे प्रमुख किरदारों को सामने लाया गया है। तीनों की लड़ाई का तरीका अलग है। एक पुलिस जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करता है, दूसरा अदालत में कानूनी मोर्चा संभालता है, जबकि पत्रकार अपनी रिपोर्टिंग के जरिए मामले की परतें खोलने में जुटा नजर आता है।

कहानी में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, पुलिस, अदालत और मीडिया के बीच घटनाक्रम का असर भी देखने को मिलता है। सीरीज सत्ता, प्रभाव, कानून और जनमत जैसे मुद्दों को कहानी के केंद्र में रखती है।

कई चर्चित कलाकार आएंगे नजर

इस सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया ने किया है। फातिमा सना शेख, अनीत पड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब के साथ रघुबीर यादव और राम कपूर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘हुंकार: द रोर’ को बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। सीरीज को करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने क्रिएट किया है।

इस दिन होगी स्ट्रीमिंग

दर्शकों को इस सीरीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ‘हुंकार: द रोर’ 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। टीजर सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजरें इसकी रिलीज और पूरी कहानी पर टिकी हैं।

(साभार)

Back To Top