Headline
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल

राहुल गांधी पर नितिन नवीन के बयान से गरमाई सियासत, गणेश गोदियाल ने साधा भाजपा पर निशाना

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हल्द्वानी में दिए गए बयान पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा खुद धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर राजनीति करती है और अब कांग्रेस पर देश को बांटने का आरोप लगा रही है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आकर इस तरह की विभाजनकारी बयानबाजी करना भाजपा नेतृत्व की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति के खिलाफ देशभर में पदयात्राएं कीं और समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा इसे भी राजनीतिक रूप से अलग नजरिए से पेश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कोशिश गरीब और वंचित वर्गों से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की है।

गोदियाल ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग आज भी उठ रही है, लेकिन इन सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा नेता कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बनाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर रोजगार, सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है। गोदियाल ने दावा किया कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज बन चुके हैं और उनके नेतृत्व में चल रही एकजुटता की मुहिम को राजनीतिक बयानबाजी से रोका नहीं जा सकता।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं से उत्तराखंड की सामाजिक एकता और सौहार्द को राजनीतिक विवादों से प्रभावित न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विभाजन की राजनीति के बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर जवाब चाहती है।

Back To Top