Headline
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
रोजाना काजू खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, दिल से लेकर दिमाग तक के लिए है फायदेमंद
रोजाना काजू खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, दिल से लेकर दिमाग तक के लिए है फायदेमंद
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने, नामों में त्रुटि सुधारने व 109 शतायु मतदाताओं का पुनः सत्यापन के निर्देश

देहरादून में मतदाताओं की संख्या 12.28 लाख पार, अंतिम सूची 4 जनवरी को होगी जारी

देहरादून:  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम को पारदर्शी, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर मतदाता सूची का गहन सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन कराया जाए। मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट नामों को नियमानुसार पृथक करने के साथ ही नाम, पिता के नाम एवं अन्य विवरणों में पाई जाने वाली त्रुटियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके लिए संबंधित मतदाताओं से फार्म-8 प्राप्त कर संशोधन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद में 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 109 मतदाताओं तथा 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का पुनः सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करना तथा अपात्र एवं दोहराव वाले नामों को नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने तथा एसएसआर कार्यक्रम की प्रगति की दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

12 नवंबर को प्रकाशित हो चुकी है ड्राफ्ट मतदाता सूची

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि जनपद में 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन किया जा चुका है। इस पर 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ड्राफ्ट सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

उन्होंने बताया कि 03 अक्टूबर 2026 से पूर्व जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान नए मतदाताओं के पंजीकरण के उपरांत 12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला तथा 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में कुछ मतदाताओं के नाम, पिता के नाम एवं विधानसभा क्षेत्र संबंधी विवरणों में त्रुटियां सामने आई हैं। इनका ईआरओ, एईआरओ एवं बीएलओ स्तर पर सत्यापन कर नियमानुसार संशोधन की कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित सभी ईआरओ एवं एईआरओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Back To Top