Headline
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
एकल महिला स्वरोजगार योजना: 212 नई महिलाओं को मिली सहायता राशि, 276 को जारी हुई दूसरी किस्त
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
कल से शुरू हो रही भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक तक टूटा, निफ्टी 24,000 के करीब

30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी भर्ती का काम शुरू- राहुल गांधी 

30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी भर्ती का काम शुरू- राहुल गांधी 

देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा- राहुल गांधी 

हम ला रहे भर्ती भरोसा स्कीम- राहुल गांधी 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि 4 जून को उनकी यानी इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी का कहना है कि देश में फिलहाल बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर वह 15 अगस्त तक 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। उन्होंने देश के युवाओं के नाम एक वीडियो संदेश में यह बातें कही। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथ से चुनाव निकल रहा है, वे स्लीप कर रहे हैं और वह हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) निर्णय ले लिया है कि अगले चार-पांच दिनों में आपके ध्यान को भटकाना है। इसके लिए कुछ न कुछ करना है, लेकिन, आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन, झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना। इंडिया की सुनो, नफऱत नहीं, नौकरी चुनो। राहुल ने कहा कि हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं। 15 अगस्त तक हमारी इस भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण का मतदान पूरा हो चुका है। कुल सात चरणों में मतदान होना है, जिसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top