Headline
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

सोनिया, राहुल और प्रियंका आप उम्मीदवार के लिए करेंगे मतदान, केजरीवाल कांग्रेस को देंगे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 80 फीसदी से ज्यादा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। छठे फेज में 25 मई को दिल्ली समेत 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. अंतिम फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के तले चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी 4, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

दिल्ली में चुनाव के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा. जहां, अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की जगह कांग्रेस को वोट करेंगे. वहीं, राहुल गांधी AAP उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे। इसकी वजह दोनों पार्टियों के बीच हुए सीटों का बंटवारा है. कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं उनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।

वहीं, अरविंद केजीरवाल की आम आदमी पार्टी के हिस्से में नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीटें हैं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का वोट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. इस वजह से उन्हें गठबंधन उम्मीदवार यानी AAP प्रत्याशी सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे।

पहली बार ऐसा है कि इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। इंडिया गठबंधन में आप कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है, इसलिए गांधी परिवार के सभी सदस्य सोमनाथ भारती के पक्ष में मतदान करेंगे. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चांदनी चौक लोकसभा सीट के वार्ड नंबर 74 से मतदाता है. इस लिहाज से वह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल के पक्ष में मतदान करेंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top