Headline
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

भाजपा सरकार ने बढाई महंगाई, जनता को दिया धोखा – अखिलेश यादव 

भाजपा सरकार ने बढाई महंगाई, जनता को दिया धोखा – अखिलेश यादव 

अखिलेश ने सपा प्रत्याशी एसपी सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की

यूपी। प्रतापगढ़ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी जनसभा हो रही है। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी एसपी सिंह के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की। जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबसे समाजवादी और कांग्रेस एक हुए हैं तब से डबल इंजन टकरा रहे हैं। ये जीरो होने जा रहे हैं। भाजपा का यूपी की 80 की 80 सीटों पर सफाया हो रहा है। ये दिल्ली वाले कहते हैं शहजादे-शहजादे, ये शहजादे शह भी देंगे और मात भी देंगे। इन्होंने आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन किसी की भी आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती जा रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है, जबरदस्ती कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। अब इस वैक्सीन से जान को खतरा पैदा हो गया। वैक्सीन वाले बोल रहे है कि हम इसे वापस ले लेंगे, अब जब वैक्सीन शरीर में चली गई तो उसे वापस कैसे ले सकते हैं। इन्होंने वैक्सीन कंपनियों से चंदा वसूला। इन्होंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने इनकी भ्रष्टचार की पोल खोल दी। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले ये राशन की चर्चा करते थे, आज राशन के नाम पर ये लोग ठगने का काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन की अगर सरकार बनेगी तो आपका राशन बढ़ाया जाएगा और उसकी मात्रा भी बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को भरपेट भोजन मिल सके।  लखनऊ और दिल्ली वाले हम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top