Headline
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी रानी’ हुआ रिलीज
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

प्रतीक गांधी की ‘डेढ़ बीघा जमीन’ का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 31 मई होगी रिलीज

प्रतीक गांधी की ‘डेढ़ बीघा जमीन’ का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 31 मई होगी रिलीज

प्रतीक गांधी को आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।अब दर्शक प्रतीक की आगामी फिल्म डेढ़ बीघा जमीन का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा।यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। अब इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने आ गई है। इस फिल्म का प्रीमियर 31 मई से जियो सिनेमा पर होगा।

फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। प्रतीक और खुशाली दोनों ही अपने-अपने किरदार में सहज नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए जियो सिनेमा के एक्स हैंडल से लिखा गया, कभी-कभी गलत चीज को हराने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके खिलाफ खड़ा होना होता है। चलिए एक आवाज उठाते हैं। ट्रेलर की शुरुआत प्रतीक गांधी के आवाज से होती है, इसमें वे कहते हैं, किसी भी भाई के लिए इससे बड़ा क्या होगा कि उसकी बहन को अच्छा ससुराल मिले। इसके आगे प्रतीक अपनी बहन के लिए एक व्यक्ति से दहेज देने की बात करते नजर आते हैं। वहीं, ट्रेलर में आगे प्रतीक बहन के ससुराल वालों के लिए दहेज की व्यवस्था करने की जद्दोजहद में नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। बहुत से यूजर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, आप सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतीक को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज भी नजर आई थीं। अच्छी कहानी के बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी थी। फिल्म टिकट खिडक़ी पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top